Recent

How to Use ‘to be + V3’ in English grammar (Usage & Examples)

आज हम आपको इस English lesson में detail में सिखाने वाले हैं Use of ‘to be + V3’ in English grammar और साथ ही इसके बहुत से Usage & Examples.

How to Use ‘to be + V3’ in English grammar

How to Use ‘to be + V3’ in English grammar


दोस्तों जब हिंदी के sentences में वाक्यों में कोई भी काम किया जाना है या कोई भी काम किया जाने वाला है की sense आती है तब हम to be + V3 को use करते हैं।


इस तरह के वाक्य, Passive Voice के वाक्य होते हैं। क्योंकि कोई भी काम किसी के द्वारा ही किया जाता है लेकिन जरूरी नहीं है कि वाक्य में उसका जिक्र हो जिसके द्वारा काम किए जाने वाला है।


वाक्य में सिर्फ यही आता है कि कोई भी काम किया जाने वाला है परंतु किसके द्वारा उसकी चर्चा वाक्य में नहीं होती। अब अगर हम बात करें पास्ट की तो कोई भी काम किए जाने वाला था।


उदाहरण के लिए जैसे हम कई बार बोलते हैं कि ढोलक बजाई जानी है इसका मतलब यह है कि ढोलक बजाने का काम किया जाने वाला है। काम हुआ नहीं है परंतु किए जाने वाला है अर्थात होने वाला है। और यह ढोलक किसके द्वारा बजाए जाने वाली है हम इसका भी जिक्र इसकी भी चर्चा वाक्य में नहीं करते।


अब जैसे हम बहुत बार बोलते हैं कि कपड़े धुलने वाले हैं। इसका मतलब कि धुले नहीं है अभी तक कुछ देर में या कुछ समय में दौड़ने वाले हैं इसका मतलब कि यह काम होने वाला है। इस तरह के वाक्य हमें जब कभी बोलने होते हैं जिनमें काम होने वाला होता है फ्यूचर में भविष्य में तब हम इस्तेमाल करते हैं use of to be + V3 का।


तो चलिए अब कुछ examples की मदद से to be + V3 का usage अच्छी तरह समझ लेते हैं ताकि हम कभी भी इस तरह के वाक्य बनाने में गलती ना करें।


Examples बताने से पहले हम आपको Rule बता देना चाहते हैं ताकि आपको इस तरह के वाक्य बनाने का Rule पहले अच्छी तरह समझ आ जाए। अगर वाक्य:


Present Tense में है तो इसका Rule होगा:

Is / Am / Are + to be + V3


Past Tense में है तो Rule होगा:

Was / Were + to be + V3


आइये इन दोनों तरह के रूल्स को कुछ वाक्य बनाकर एग्जांपल से समझते हैं।

To be + V3 Examples (Rule 1)


क्लासरूम को साफ किया जाना है।


अब आप इस वाक्य में यह देखिए कि क्लासरूम को साफ किया जाना है अर्थात करना है यानी कि हुआ नहीं है। किसी के द्वारा यह काम कुछ देर में या कुछ समय में अर्थात फ्यूचर में भविष्य में होना है। सफाई अभी हुई नहीं है कि जानी है। तो हमेशा इंग्लिश में ट्रांसलेट करेंगे:


  • क्लासरूम को साफ किया जाना है।
  • The classroom is to be cleaned.

अब अगर हम इसी को पास्ट टेंस का सेंटेंस बना कर बोले कि:


  • क्लासरूम को साफ किया जाना था।
  • The classroom was to be cleaned.

  • क्लासरूम्स को साफ किया जाना है।
  • The classrooms are to be cleaned.

  • क्लासरूम्स को साफ किया जाना था।
  • The classrooms were to be cleaned.

  • विद्यार्थियों को छुट्टी के बारे में बताया जाना है।
  • Students are to be informed about holidays.

  • विद्यार्थियों को छुट्टी के बारे में बताया जाना था।
  • Students work to be informed about holidays.

  • बच्चों को पढ़ाया जाना है।
  • Children are to be taught.

  • बच्चों को पढ़ाया जाना था।
  • Children were to be taught.

  • बच्चे को पढ़ाया जाना है।
  • A child is to be taught.

  • पियानो बजाय जाना है।
  • Piano is to be played.

  • पियानो बजाय जाना था।
  • Piano was to be played.

  • शाम को दवाई ली जानी है।
  • Medicine is to be taken in the evening.

  • शाम को दवाई ली जानी थी।
  • Medicine was to be taken in the evening.

  • अध्यापक से पुछा जाना है।
  • Teacher is to be asked.

  • अध्यापक से पुछा जाना था।
  • Teacher was to be asked.


तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि यहां तक आपको to be + V3 का पहला 1st Rule तो बहुत अच्छी तरह से समझ आ ही गया होगा। और आप ऊपर बताए गए वाक्यों और एग्जांपल्स के हिसाब से to be + V3 का इस्तेमाल करके वाक्य बना पाएंगे।


तो चलिए अब हम समझते हैं to be + V3 के 2nd Rule के बारे में usage और examples के साथ।

To be + V3 Examples Rule 2


to be + V3 को हम एक और जगह यूज़ करते हैं अंग्रेजी वाक्य बनाते वक्त और वह चल रहा है जब कोई काम करने की जरूरत होने वाली हो या फिर कोई काम करने की जरूरत होने वाली थी। जब भी हमें इस तरह के वाक्य बनाने हो तब भी हम to be + V3 का use करते हैं।


तो चलिए वाक्य और एग्जांपल जानने से पहले इसके Rules कुछ समझ लेते हैं।


Present Tense

Need / Needs + to be + V3


Past Tense

Needed + to be + V3


तो चलिए अब इसके कुछ एग्जांपल्स भी देख लेते हैं बस यह ध्यान रहे कि हिंदी वाक्य में इसकी सेंस बनेगी कि कोई भी काम किए जाने की जरूरत है या फिर कोई भी काम किया जाने की जरूरत थी।


  • मरीज को अस्पताल ले जाने की जरूरत है।
  • The patient needs to be taken to the hospital.

  • राहुल के काम के लिए उसकी सराहना करने की ज़रुरत है।
  • Rahul needs to be appreciated for his work.

  • साहिल को रेंज हाथ पकड़ने की ज़रुरत है।
  • Sahil needs to be caught red handed.

  • मेरी गाडी को धुलने की ज़रुरत है।
  • My car needs to be washed.


अब अगर आपके मन में सवाल पैदा हो रहा है कि ऊपर दिए गए सेंटेंस में हमने needs क्यों लिखा है तो मैं आपको बता दूं कि यहां पर 3rd Person Singular की बात हो रही है।


मरीज की जो बात हो रही है वह मरीज एक तो 3rd Person है और दूसरी बात Singular है। जब भी कोई तीसरा व्यक्ति और वह भी अकेला जब ऐसे किसी की बात हो रही हो तब हम s/es का इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए हमने यहां पर needs लगाया है।


  • मरीज को हॉस्पिटल ले जाने की जरूरत थी।
  • The patient needed to be taken to the hospital.


अब यहां पर हमने needed का use क्यों किया? क्योंकि यह वाक्य Past Tense का है।

Use of ‘to be + V3’ in English grammar Video

Use of ‘to be + V3’ in English grammar Video


मुझे उम्मीद है कि आपको यह to be + V3 in English Grammar के दोनों ही rules बहुत अच्छे से समझ आ गए होंगे। अब आप इसी तरह के बहुत से वाक्य अपने आप ही बना सकते हैं जिनमें आप to be + V3 का इस्तेमाल कर सकते हैं।


अब हम यहां आपको एक वाक्य देना चाहेंगे। to be + V3 का ही इस्तेमाल करके आपको इस वाक्य को ट्रांसलेट कर के नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें बताना है। और आप का वाक्य है:


दफ्तर को सजाया जाना है।


हमें उम्मीद है कि आपको यह English lesson: to be + V3 in English Grammar with Usage and Examples बहुत ही अच्छी तरह से समझ आ गया होगा। और अगर अभी भी आपका कोई सवाल है इस लेसन को लेकर तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

People

Ad Code

Responsive Advertisement