Recent

English Bolna Kaise Sikhe Hindi Me Bataye

English Bolna Kaise Sikhe Hindi Me Bataye

English teacher होने की वजह से बहुत से लोग मुझसे रोज़ पूछते हैं कि English bolna kaise sikhe hindi me bataye. और मेरा जवाब अक्सर यही होता है कि अगर हम लगातार practice करेंगे तो हम English बोलना सीख सकते हैं।

आज यहाँ मैं आपको Run word के बारे में कुछ बताने जा रही हूँ जो आपकी English को काफी improve करने में मदद करेगा।

दोस्तों, हम सभी जानते हैं कि Run का मतलब होता है दौड़ना मगर हम बहुत से अंग्रेजी sentences को English में बोलते वक़्त run शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

आज यहाँ मैं आपको बतौंगी 5 ऐसे uses Run शब्द के जो आपको बहुत मदद करेंगे English बोलना सीखने के लिए

English Bolna Kaise Sikhe in Hindi


वह मुंबई में इंस्टिट्यूट चलाती है।
She runs an institute in Mumbai.

जैसा कि आपने ऊपर दिए गए English sentence में देखा कि इंस्टिट्यूट चलने के लिए भी हमने Run शब्द का इस्तेमाल किया है। ऐसे ही जब भी कोई काम, धंधा, बिज़नस चलाने की बात होगी तब हम उसके लिए रन शब्द का इस्तेमाल करेंगे।

जैसे:
दूकान चलाना।
Run a shop.

पार्लर चलाना।
Run a parlor.

घर चलाना।
Run a house.

बुटीक चलाना।
Run a boutique.


इसी तरह आप कभी भी कुछ भी चलाने की बात करे जैसे कि कोई बिज़नस, दूकान, फैक्ट्री, पेट्रोल पंप, घर चलाना या अपना ऑफिस या दफ्तर चलाना तो वहां आप run word का इस्तेमाल करेंगे। English बोलना सीखने के लिए यह lesson भी बहुत ज़रूरी है क्यूंकि यह lesson आपके English बोलने वाले skills को काफी improve करेगा।

बहुत सी गाड़ियाँ पेट्रोल पर चलती हैं।
Many cars run on petrol.

बहुत सी गाड़ियाँ डीजल पर चलती हैं।
Many cars run on diesel.


अब गाड़ियाँ, बाइक्स, स्चूटर, बस, टेम्पो, ट्रक, रेलगाड़ी या ऐरोप्लन, हमें कुछ भी बोलना हो कि यह वाहन तो इस इंधन पर चलता है, तो उसके लिए भी हम run शब्द का इस्तेमाल ही करेंगे।

ज़ुकाम की वजह से नाक बहता है।
Nose runs due to cold.

मुझे बुखार हो रहा है।
I am running a fever.

मेरा नाक बह रहा है।
I've got a running nose.


जैसा कि आपने सीखा कि ज़ुमाम और फीवर (बुखार) के लिए भी हम run शब्द का ही इस्तेमाल करते हैं।

नल से पानी बहना / पानी बह रहा है।
Water is running from the tap.


नल से पानी बहने के लिए भी हम run word को use करेंगे।

Read: Business Ideas with Low Investment in Hindi (Best Tips)

अब मान लीजिये कि किसीका laptop खराब हो जाता है, वो ठीक करवाता है और ठीक करवाने के बाद उसका लैपटॉप ठीक चलने लगता है तो वो क्या बोलेगा?

My laptop is running good now.
मेरा लैपटॉप अब अच्छा चल रहा है।

My mixer grinder is running good now.
मेरा मिक्सर ग्राइंडर अब अच्छा चल रहा है।


सिर्फ लैपटॉप नहीं, बल्कि कोई भी मशीन हो जैसे कि फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, cpu, keyboard, radio, टेप रिकॉर्डर या कुछ भी जब ठीक चले तो हम run वर्ड का इस्तेमाल करेंगे।


अब अगर आप दौड़ने शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो Run बोलते हैं, यह तो आप जानते ही हैं। परन्तु अगर आप सिर्फ दौड़ शब्द बोलेंगे तो भी run का ही use करेंगे।

I saw the run.
मैंने दौड़ देखी।


दोस्तों अगर आप भी जानना चाहते हैं कि English bolna kaise sikhe Hindi me bataye तो मेरा जवाब आपके लिए यही है कि YouTube पर The Grammar Game चैनल को फ्री में subscribe कीजिये और रोज़ English bolna kaise sikhe Hindi me घर बैठे, बहुत ही आसानी से।

People

Ad Code

Responsive Advertisement